Search News

लखनऊ में एसूस के ‘बियॉन्ड इनक्रेडिबल’ इवेंट में दिखी नई तकनीक की झलक

बियॉन्ड इनक्रेडिबल विद एसूस
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: September 27, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। ताइवान की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनी एसूस की ओर से शनिवार को लखनऊ में 2026 कम्युनिटी इवेंट सीरीज ‘बियॉन्ड इनक्रेडिबल विद एसूस’ का आयोजन किया गया। गोमती नगर स्थित टिक्ल्ड पिंक में आयोजित कार्यक्रम में करीब 64 क्रिएटर्स, गेमर्स, टेक्नोलॉजी एंथूजियास्ट्स और एसूस के प्रशंसकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नई पीढ़ी की कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी, गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन से जुड़े उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। इवेंट में पहुंचे प्रतिभागियों को एसूस के नवीनतम उत्पादों को करीब से देखने और उनके फीचर्स का हैंड्स-ऑन अनुभव लेने का अवसर मिला। कंपनी की ओर से गेमिंग, क्रिएटर और प्रीमियम कंप्यूटिंग सेगमेंट के उत्पादों के लाइव डेमो भी प्रस्तुत किए गए।

गेमिंग से लेकर कंटेंट क्रिएशन तक उत्पादों का प्रदर्शन

कार्यक्रम में जेनबुक, वीवोबुक, प्रोआर्ट, आरओजी और टीयूएफ गेमिंग सीरीज के उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। लाइव क्रिएटर डेमोंस्ट्रेशन, गेमिंग शोकेस, इंटरैक्टिव प्रोडक्ट एक्सपीरियंस और कम्युनिटी डिस्कशन के माध्यम से प्रतिभागियों को अलग-अलग जरूरतों के अनुरूप तकनीक के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। इस दौरान एसूस जेनबुक एस14, जेनबुक एस16, जेनबुक डुओ, वीवोबुक 16, वीवोबुक एस16, प्रोआर्ट पीजेड14, आरओजी जेफायरस डुओ, आरओजी जेफायरस जी16, आरओजी जेफायरस जी14 और एसूस टीयूएफ गेमिंग ए14 के इंटरैक्टिव प्रोडक्ट वॉकथ्रू कराए गए।

क्रिएटर्स और गेमर्स से सीधे जुड़ने पर जोर

एसूस इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, कंज्यूमर एंड गेमिंग पीसी अर्नोल्ड सू ने कहा कि लखनऊ में क्रिएटर्स, गेमर्स और टेक्नोलॉजी एंथूजियास्ट्स की कम्युनिटी तेजी से बढ़ रही है। ‘बियॉन्ड इनक्रेडिबल विद एसूस’ के माध्यम से कंपनी का उद्देश्य स्थानीय कम्युनिटी से सीधे जुड़ना और लोगों को नवीनतम तकनीक को करीब से देखने व इस्तेमाल करने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के जरिए कंपनी को स्थानीय क्रिएटर्स और कम्युनिटी की जरूरतों को समझने का अवसर मिलता है। साथ ही, यह भी दिखाया जा सकता है कि एसूस के उत्पाद कंटेंट क्रिएशन, क्रिएटिव वर्क, गेमिंग और रोजमर्रा की प्रोडक्टिविटी में किस तरह उपयोगी हो सकते हैं।

कंपनी के मुताबिक, ‘बियॉन्ड इनक्रेडिबल विद एसूस’ सीरीज के माध्यम से देश के विभिन्न शहरों में क्रिएटर्स, गेमर्स और टेक्नोलॉजी प्रेमियों को कंपनी से सीधे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम इसी कड़ी का हिस्सा रहा, जिसके जरिए क्षेत्रीय कम्युनिटी के साथ एसूस की सहभागिता को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।

Breaking News:

Recent News: