Search News

लखनऊ: ऐशबाग जंक्शन तक ट्रेनें फिर चलाने की मांग, पार्षद ने रक्षा मंत्री को सौंपा पत्र

पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश कनौजिया ने रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर गोमती नगर से चल रहीं ट्रेनों को फिर ऐशबाग जंक्शन तक चलाने की मांग की, जिससे पुराने लखनऊ के यात्रियों को राहत मिले।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: September 1, 2026

लखनऊ। पुराने लखनऊ के यात्रियों की सुविधा और रेल कनेक्टिविटी बेहतर करने की मांग को लेकर पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद गणेश कनौजिया ने सांसद एवं रक्षा मंत्री को पत्र सौंपा है। उन्होंने ऐशबाग जंक्शन तक पहले संचालित होने वाली ट्रेनों का परिचालन दोबारा शुरू कराने का अनुरोध किया है।

गोमती नगर शिफ्ट होने से बढ़ी दिक्कत 

पत्र में गणेश कनौजिया ने बताया कि पहले कई महत्वपूर्ण ट्रेनें लखनऊ जंक्शन से ऐशबाग जंक्शन तक चलती थीं। लेकिन गोमती नगर स्टेशन के नवनिर्माण के बाद इन ट्रेनों का संचालन गोमती नगर से किया जाने लगा। इसकी वजह से ऐशबाग, चारबाग, आलमबाग, पारा और राजाजीपुरम जैसे पुराने लखनऊ के इलाकों में रहने वाले यात्रियों को खासी असुविधा हो रही है।

इन 5 ट्रेनों को ऐशबाग तक चलाने की मांग 

उन्होंने जनहित में निम्नलिखित ट्रेनों का संचालन ऐशबाग जंक्शन तक किए जाने की मांग की है:

  1. 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस
  2. 55086 गोमती नगर-पीलीभीत पैसेंजर
  3. 55084 मैलानी पैसेंजर
  4. 55090 सीतापुर पैसेंजर
  5. 55088 मैलानी पैसेंजर

हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत 

गणेश कनौजिया ने कहा कि इन ट्रेनों का ऐशबाग तक संचालन शुरू होने से पुराने लखनऊ के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने रक्षा मंत्री और संबंधित रेल अधिकारियों से इस मांग पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने का अनुरोध

Breaking News:

Recent News: