Search News

विकासनगर अग्निकांड पीड़ितों के लिए सेंट जोसेफ प्रबंधन आगे आया, बढ़ाया मदद का हाथ

विकास नगर
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: April 23, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। हाल ही में विकास नगर क्षेत्र में हुई भीषण अग्निकांड की घटना से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए सेंट जोसेफ समूह के प्रबंधन ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए राहत सामग्री एवं आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया। इस अवसर पर सेंट जोसेफ प्रबंधन के सदस्यों ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें दैनिक उपयोग की वस्तुएं, खाद्य सामग्री, वस्त्र आदि प्रदान किए। प्रबंधन ने इस कठिन समय में पीड़ितों के साथ खड़े रहने का आश्वासन भी दिया। सेंट जोसफ समूह की प्रबंध निदेशक नम्रता अग्रवाल ने कहा कि, “ऐसी आपदा के समय समाज के प्रत्येक वर्ग का कर्तव्य है कि वह जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए। अनिल अग्रवाल ने इस पहल पर कहा कि सेंट जोसेफ परिवार सदैव सेवा और सहयोग के मूल्यों में विश्वास रखता है और आगे भी इस प्रकार के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाता रहेगा। इस पहल में विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया और राहत कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सेंट जोसेफ प्रबंधन की इस सराहनीय पहल ने समाज में सेवा, सहानुभूति एवं सहयोग की भावना को और सुदृढ़ किया। कॉलेज की प्रधानाचार्या अमिता सिंह, प्रशासनिक अधिकारी पल्लवी उपाध्याय व सोनल बिंद्रा, लेखाधिकारी समरीन शफी के साथ बच्चे भी इस कार्य में शामिल हुए।

Breaking News:

Recent News: