Search News

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

लखनऊ उत्तर विधानसभा के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कोठारी बंधु पार्क सौंदर्यीकरण एवं फैजुल्लागंज नयापुरवा में शवदाह मंच निर्माण का भूमिपूजन किया।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 1, 2026

लखनऊ उत्तर विधानसभा में विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

लखनऊ, 31 जुलाई 2026: लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई सौगात देते हुए स्थानीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने शुक्रवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं का विधिवत भूमिपूजन किया।

कोठारी बंधु पार्क का होगा सौंदर्यीकरण

कार्यक्रम की शुरुआत अपराह्न 12:00 बजे अलीगंज स्थित कोठारी बंधु पार्क में हुई, जहां लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत निम्न कार्यों का भूमिपूजन किया गया:

  • पाथवे निर्माण
  • बेंच स्थापना
  • लाइटिंग व्यवस्था
  • झूले लगाना
  • पार्क का समग्र सौंदर्यीकरण

फैजुल्लागंज नयापुरवा में श्मशान स्थल पर शेड निर्माण

इसके पश्चात अपराह्न 12:30 बजे फैजुल्लागंज नयापुरवा गांव के निकट स्थित श्मशान स्थल में विधायक निधि से स्वीकृत शवदाह मंच एवं शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा — "जन-सुविधाओं का विस्तार सर्वोच्च प्राथमिकता"

इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा —

"लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जन-सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अलीगंज स्थित कोठारी बंधु पार्क के सौंदर्यीकरण से जहां बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय नागरिकों को एक स्वच्छ व सुंदर वातावरण मिलेगा, वहीं फैजुल्लागंज नयापुरवा में श्मशान स्थल पर शेड व शवदाह मंच के निर्माण से स्थानीय निवासियों को अंतिम संस्कार के दौरान आने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी।"

डॉ. बोरा ने कोठारी बंधुओं के बलिदान को याद करते हुए कहा कि यह कोई साधारण घटना नहीं थी, जिन्होंने श्री राम के चरणों में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे महान बलिदानियों के सम्मान में यह कार्य आने वाली पीढ़ी को भी प्रेरणा देते रहेंगे।

डॉ. बोरा ने आगे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लखनऊ उत्तर के हर वार्ड और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम में रहे उपस्थित

इस अवसर पर निम्न पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे:

मंडल अध्यक्ष रमन निगम, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य, रूपाली गुप्ता, रूबी सिंह, जे. के. सिन्हा, जी. के. चन्द्राणी, वीरेन्द्र अरोड़ा, मदनलाल अग्रवाल, संजय गुप्ता, राजीव गुप्ता, कृपाशंकर मिश्रा, अनिल मिश्रा, लवकेश सिंह, पार्षद प्रतिनिधि अंकुश बाजपेयी, छत्रपाल गौतम, आदित्य गौड़, शीलू जायसवाल, नन्दकिशोर, रमेश गौतम, मोनू यादव, इंद्रप्रताप वर्मा, राजकुमार, रंजीत गौतम सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक व कार्यकर्ता।

Breaking News:

Recent News: