Search News

विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मंडलों ने की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात

मुलाकात
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: April 12, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। देश के यशस्वी रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह से उनके लखनऊ प्रवास के दौरान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मंडलों ने भेंट की। प्रतिनिधियों ने लखनऊ में निरंतर कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्र की अन्य आवश्यकताओं के संबंध में भी चर्चा की और अनुरोध पत्र सौंपे। भेंट के दौरान लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, महामंत्री धनश्याम दास अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भेंट करने वालों में लखनऊ महानगर के पदाधिकारीगण द्वारा रक्षामंत्री जी को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। नवनियुक्त नामित पार्षद प्रतिनिधि मंडल ने भेंट कर आभार व्यक्त किया। 

उ०प्र० साहित्य सभा का डॉ० सर्वेश अस्थाना, उ०प्र० राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ एवं कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा प्रतिनिधि मण्डल से संजय शुक्ला, उ०प्र० आदर्श व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय गुप्ता, राजाजीपुरम परिक्षेत्र उद्योग व्यापार मण्डल का प्रतिनिधि मण्डल उमेश कुमार शर्मा, सौरभ शर्मा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष सुरेश रावत, महामंत्री अतुल मिश्रा, उत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष महेन्द्र मोहन भट्ट, उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सदस्य राज्य महिला आयोग से राजेश सिंह एवं ऋतु सहाय, लखनऊ गेस्ट हाउस एवं रेस्टोरेंट ओनर एसोसिएशन से सुरेन्द्र शर्मा, कलानिधि मिश्र, प्रशांत दीक्षित, उ०प्र० उद्योग व्यापार मण्डल का प्रतिनिधि मण्डल से प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा, डायोसिस आफ लखनऊ क्राइस्ट चर्च हजरतगंज, लखनऊ का प्रतिनिधि मण्डल से सचिव राकेश मैसी, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शादाब आलम, वाल्मीकि समाज से राम सिंह, जैन समाज विशाल जैन, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा, मनीष शुक्ला, मोहन भागवत, राघवेंद्र पाण्डेय, पुनीत आरोही प्रतिनिधियों ने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक कार्यों को कराए जाने का अनुरोध किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। रक्षामंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने शहीद सुनील कुमार की धर्मपत्नी सुजाता कुमारी, पुत्र सौरभ, शिवेश के साथ निशांत, सुशांत, अखिलेश परिवार सदस्यों से भेंट किया। रक्षामंत्री एवं सांसद राजनाथ सिंह ने परिवार का हाल चाल जानने के बाद परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद दिया।

Breaking News:

Recent News: