Search News

वॉलीबॉल चैंपियनशिप में DPS एल्डिको की जूनियर टीम बनी विजेता

डीपीएस
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: August 17, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में झूलेलाल मैदान में आयोजित वॉलीबॉल चैंपियनशिप में दिल्ली पब्लिक स्कूल एल्डिको की जूनियर बॉयज टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में टीम के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए विपक्षी टीम को मात दी। टीम की इस सफलता में प्रत्युष मिश्रा और कार्तिक यादव का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। दोनों खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट खेल के लिए बेस्ट प्लेयर चुना गया। विद्यालय के कोच रोहित कनौजिया के मार्गदर्शन में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या गुंजन साहनी ने विजेता टीम, बेस्ट प्लेयर्स और कोच को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Breaking News:

Recent News: