Search News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, सैरपुर पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी शिवराम यादव उर्फ विवेक यादव को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सीतापुर रोड स्थित दूध मंडी के पीछे से गिरफ्तार किया।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 6, 2026

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, सैरपुर पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

लखनऊ। राजधानी के सैरपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की तहरीर पर 4 अगस्त 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत सैरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

मामला दर्ज होने के बाद थाना सैरपुर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सीतापुर रोड स्थित दूध मंडी के पीछे मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी शिवराम यादव उर्फ विवेक यादव (23 वर्ष), निवासी कमलानगर, थाना जानकीपुरम, लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम व पता बताया, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी अन्य थानों व जनपदों से जुटाई जा रही है।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार कोरी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

गिरफ्तारी की कार्रवाई थानाध्यक्ष मनोज कुमार कोरी के नेतृत्व में सैरपुर पुलिस टीम ने की, जिसमें उपनिरीक्षक अनुराग गोस्वामी, कांस्टेबल दिलीप द्विवेदी, राम निवास, लव कुमार तथा महिला कांस्टेबल रेखा रानी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Breaking News:

Recent News: