श्रावणी मेला-2026 के दौरान जसीडीह एवं सुल्तानगंज स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव समय में अस्थायी वृद्धि
श्रावणी मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। 30 जुलाई से 29 अगस्त 2026 तक जसीडीह (JSME) स्टेशन तथा 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक सुल्तानगंज (SGG) स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।
जसीडीह स्टेशन: 5 मिनट तक बढ़ा ठहराव
जिन मेल/एक्सप्रेस और प्रीमियम ट्रेनों का निर्धारित ठहराव 5 मिनट से कम है, उनका ठहराव अस्थायी रूप से 5 मिनट तक किया जा सकेगा। लखनऊ मंडल से गुजरने वाली इनमें शामिल है:
- 22500/22499 बनारस–देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस
सुल्तानगंज स्टेशन: 2 मिनट का अतिरिक्त ठहराव
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इन ट्रेनों को 2 मिनट का अस्थायी अतिरिक्त ठहराव मिलेगा:
- 13429 मालदा टाउन–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (साप्ताहिक) – 31 जुलाई से 28 अगस्त 2026 (आगमन 13:02, प्रस्थान 13:04)
- 13430 आनंद विहार टर्मिनल–मालदा टाउन एक्सप्रेस (साप्ताहिक) – 1 अगस्त से 22 अगस्त 2026 (आगमन 17:55, प्रस्थान 17:57)
यात्रियों के लिए सलाह
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के ठहराव संबंधी जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जरूर प्राप्त कर लें। यह व्यवस्था श्रावणी मेला-2026 के दौरान सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।
