- मदर्स रैम्प वॉक प्रतियोगिता में दीपिका बिष्ट रहीं अव्वल, लतिका को प्रथम व अपर्णा को द्वितीय रनरअप का मिला सम्मान
लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। सिटी स्कूल ऑफ डांस एंड म्यूजिक की ओर से 'समर शोकेस-2026' का भव्य आयोजन गोमतीनगर के विभूतिखंड स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं ने नृत्य, संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं 'मदर्स रैम्प वॉक' और 'मदर्स रैम्प वॉक विद किड्स' कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभुनाथ राय ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों का समय और संस्कार सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की गलतियों पर डांटने के बजाय उन्हें प्रेमपूर्वक समझाना चाहिए, जिससे उनका आत्मविश्वास और बौद्धिक विकास बेहतर होता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने और समाज सेवा के लिए विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम की आयोजक दिव्या शुक्ला ने बताया कि समर शोकेस का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इस बार माताओं को भी मंच देकर उनकी छिपी प्रतिभा को सामने लाने का प्रयास किया गया। मदर्स रैम्प वॉक' और 'मदर्स रैम्प वॉक विद किड्स में दीपिका बिष्ट विनर रही। तो वहीं फर्स्ट रनरअप लतिका व सेकेंड रनरअप अपर्णा रही। इस अवसर पर राहुल गुप्ता व विवेक बदलानी अति विशिष्ट अतिथि एवं अनुराग श्रीवास्तव, शम्सुर रहमान, अमृत सिन्हा, डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव, रागिनी श्रीवास्तव, चंद्रशेखर (आईएएस), अजय कुमार मिश्रा, अरुण प्रताप सिंह एवं सुनीता भटनागर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में कविता सचिन शुक्ला, गुंजन वर्मा और सुनीता राजपूत शामिल रहीं।

इन प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
कार्यक्रम में काव्या गुप्ता, नित्या अवस्थी, वानीश्री सिंह, हिमाची, अनिका, आकृति, सृष्टि, प्रिशा, अनाया, नायशा, शान्वी वर्मा, आध्या गुप्ता, युग, काव्या राणा, श्रावणी, कौशिक, आरिका, संघवी सिंह, नीति, सुविज्ञा, अनुष्का, कनिष्का, दिया, प्रिया, मुस्कान, ओजस्वी रॉय, कनिष्का बिष्ट, मिशिका, वृद्धि, संविधि, अनिका गौर, आराध्या कनक, समृद्धि नारायण पांडेय, वागीशा मिश्रा, स्वास्तिका सिंह, अनन्या कनक, कनिका गुप्ता और दिव्यांश साहू सहित अनेक प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।





