Search News

चंद्रिका देवी मंदिर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, 11 किमी सड़क फोरलेन बनाने का ऐलान

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लखनऊ के चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद बख्शी का तालाब से मंदिर तक 11 किलोमीटर सड़क को फोरलेन बनाने की घोषणा की। अधूरे एएनएम स्वास्थ्य उपकेंद्र पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पूरी फाइल तलब की। #BrijeshPathak #ChandrikaDeviTemple #Lucknow #BakshiKaTalab #UPNews #UttarPradesh #RoadDevelopment #FourLaneRoad #HealthDepartment #ANMCentre #Development #HindiNews #BreakingNews #LatestNews #IndiaNews
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: July 3, 2026

चंद्रिका देवी मंदिर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, 11 किमी सड़क फोरलेन बनाने का किया ऐलान

बख्शी का तालाब (लखनऊ)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को कठवारा स्थित प्रसिद्ध मां चंद्रिका देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने अपनी पत्नी नम्रता पाठक के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत, 11 किमी सड़क होगी फोरलेन

दर्शन-पूजन के बाद उपमुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों और ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बख्शी का तालाब कस्बे से मां चंद्रिका देवी मंदिर तक लगभग 11 किलोमीटर लंबे मार्ग के संकीर्ण होने से श्रद्धालुओं को हो रही परेशानियों की जानकारी दी।

ग्रामीणों की मांग पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सड़क को फोरलेन बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा सरकार की प्राथमिकता है और सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी।

अधूरे एएनएम स्वास्थ्य उपकेंद्र पर जताई नाराजगी

दौरे के दौरान ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन एएनएम स्वास्थ्य उपकेंद्र का मुद्दा भी उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि कई महीने पहले शुरू हुआ निर्माण कार्य अब तक अधूरा पड़ा है।

जानकारी के अनुसार, परियोजना का 50 प्रतिशत बजट संबंधित संस्था को जारी कर दिया गया था, जिसके तहत निर्धारित कार्य पूरा हो चुका है। जबकि शेष 50 प्रतिशत बजट मिलने के बावजूद निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पाया।

अधिकारियों से मांगी पूरी फाइल

शिकायत मिलते ही उपमुख्यमंत्री ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर नाराजगी जताई। उन्होंने परियोजना की पूरी फाइल उसी दिन शाम तक अपने कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए और निर्माण कार्य में हुई देरी का कारण भी पूछा।

बृजेश पाठक ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र की सभी लंबित विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

इसे भी पढ़ें:-लखनऊ से 45 किमी दूर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, अगले ईको-टूरिज्म सत्र में खुलेगा नियामतपुर ईको-टूरिज्म स्थल

Breaking News:

Recent News: